13 दिसंबर 2023 - 07:29
अमेरिका फिलिस्तीन में आम नागरिकों के क़त्ले आम का ज़िम्मेदार : रूस

रूसी राजदूत ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने सहयोगी इस्राईल के कार्यों को उचित ठहराने के लिए युद्धविराम प्रस्ताव पर वीटो कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप हजारों और फिलिस्तीनी लोगों की मौतें होंगी।

रूस ने फिलिस्तीन में जारी क़त्ले आम का ज़िम्मेदार अमेरिका को बताते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा में जारी जनसंहार के लिए इस्राईल को फ्री हैंड देने वाला अमेरिका है।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि वासिली नबात्ज़िया ने कहा है कि सुरक्षा परिषद में युद्धविराम प्रस्ताव को वीटो करके संयुक्त राज्य अमेरिका ने ग़ज़्ज़ा में आम नागरिकों के नरसंहार की जिम्मेदारी ली है।

रूसी राजदूत ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने सहयोगी इस्राईल के कार्यों को उचित ठहराने के लिए युद्धविराम प्रस्ताव पर वीटो कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप हजारों और फिलिस्तीनी लोगों की मौतें होंगी।

याद रहे कि सुरक्षा परिषद में प्रस्तुत युद्धविराम प्रस्ताव को संयुक्त राज्य अमेरिका ने वीटो करके इसे पास होने से रोक दिया था।